नगालैंड के मंत्री ने भाजपा की हर घर तिरंगा मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई

Ads

नगालैंड के मंत्री ने भाजपा की हर घर तिरंगा मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई

  •  
  • Publish Date - August 10, 2026 / 04:50 PM IST,
    Updated On - August 10, 2026 / 04:50 PM IST

कोहिमा, 10 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नगालैंड इकाई ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार को मोटरसाइकिल रैली आयोजित की।

नगालैंड के उच्च शिक्षा और पर्यटन मंत्री तेमजेन इम्ना अलोंग ने रैली को हरी झंडी दिखाई और लोगों से तिरंगे को गर्व एवं सम्मान के साथ ले जाने की अपील की।

उन्होंने लोगों से कार्यक्रम के बाद झंडों को सम्मानपूर्वक निस्तारित करने और कूड़ा न फैलाने का आग्रह किया।

अभियान के तहत 15 अगस्त से पहले लोगों को राष्ट्रध्वज फहराने को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए रैली में शामिल लोगों ने तिरंगा लेकर इको पार्क से सचिवालय तक और फिर वापस मोटरसाइकिल रैली निकाली।

अलोंग ने कहा, ‘‘तिरंगे को गर्व के साथ लेकर चलें और कूड़ा न फैलाएं।’’

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल