नागेंद्र नाथ त्रिपाठी भाजपा के राष्ट्रीय संगठक नियुक्त
नागेंद्र नाथ त्रिपाठी भाजपा के राष्ट्रीय संगठक नियुक्त
नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के वरिष्ठ नेता नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठक नियुक्त किया है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
त्रिपाठी बिहार और झारखंड के लिए भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) अरुण सिंह ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को पार्टी का राष्ट्रीय संगठक (विशिष्ट कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किया है।’’
सिंह ने कहा, ‘‘उनका केंद्र दिल्ली रहेगा।’’
भाषा
सिम्मी मनीषा
मनीषा

Facebook


