नांदेड़ पुलिस ने एक गोदाम से 4,796 धारदार हथियार जब्त किए

Ads

नांदेड़ पुलिस ने एक गोदाम से 4,796 धारदार हथियार जब्त किए

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 04:49 PM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 04:49 PM IST

छत्रपति संभाजीनगर, सात मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह एक गोदाम से लगभग 43 लाख रुपये मूल्य के 4,796 धारदार हथियार जब्त किए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इनमें से कुछ हथियार धार्मिक और अनुष्ठान से संबंधित उद्देश्यों के लिए हो सकते हैं जबकि अन्य हथियारों का इस्तेमाल संभवत: अपराधों में किया जा सकता था।

नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अविनाश कुमार ने बताया कि शहर के अबचलनगर इलाके में अवैध रूप से हथियार रखने की सूचना मिलने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जिसने उन्हें तलवारों, खंजरों और गुप्ती सहित अन्य हथियारों तक पहुंचाया।

शीर्ष अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए हथियार महंगे हैं और उनका इस्तेमाल अपराधों के लिए किए जा सकने की आशंका है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक गोदाम में अवैध रूप से रखे गए 4,796 धारदार हथियार जब्त किए हैं।’’

अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने इन हथियारों के आपूर्तिकर्ताओं तक जल्द पहुंचने की बात कही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम आपूर्ति का पूरी तरह से पर्दाफाश करेंगे।’’

भाषा यासिर गोला

गोला