अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के बीच नापा ने भारतीय प्रवासियों के लिए पारदर्शिता की मांग की
अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के बीच नापा ने भारतीय प्रवासियों के लिए पारदर्शिता की मांग की
चंडीगढ़, नौ अगस्त (भाषा) उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन (नापा) ने अमेरिका में व्यापक स्तर पर जारी आव्रजन प्रवर्तन अभियान पर रविवार को चिंता व्यक्त करते हुए पारदर्शिता और कानूनी प्रक्रिया की मांग की।
नापा के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने कहा कि संगठन आव्रजन कानूनों को लागू करने के अमेरिका के अधिकार का सम्मान करता है, लेकिन उन्होंने इस बात पर बल दिया कि कार्रवाई राष्ट्रीयता, जातीयता या सामुदायिक पहचान के बजाय उचित कानूनी प्रक्रिया, समान सुरक्षा और व्यक्तिगत मूल्यांकन पर आधारित होनी चाहिए।
चहल ने एक बयान में कहा कि जो लोग आव्रजन कानूनों का उल्लंघन करते हैं या गंभीर अपराधों के दोषी ठहराए जाते हैं, उन्हें स्थापित कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यम से जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए लेकिन इसके कारण पूरे समुदाय के खिलाफ सामूहिक दंड या भेदभाव नहीं होना चाहिए।
चहल ने कहा कि वर्तमान में 2026 में वास्तव में कितने भारतीय मूल के अमेरिकियों की नागरिकता रद्द की गई है, इसका कोई विश्वसनीय आधिकारिक राष्ट्रीयता-आधारित डेटा उपलब्ध नहीं है।
भाषा खारी रंजन
रंजन

Facebook


