असम के बरपेटा में 2.44 करोड़ रु मूल्य के मादक पदार्थ जब्त
असम के बरपेटा में 2.44 करोड़ रु मूल्य के मादक पदार्थ जब्त
गुवाहाटी, 28 मई (भाषा) असम के बरपेटा जिले में 2.44 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक अन्य ट्रक गुप्त केबिन के भीतर ‘विशेष खेप’ छिपाकर असम में दाखिल हुआ। लेकिन दुर्भाग्य से, बरपेटा पुलिस ने पहले ही उनकी वापसी यात्रा की टिकट बुक कर दी थी!’’
उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान 671 ग्राम हेरोइन और 22,000 याबा टैबलेट सहित कुल 2.44 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए।
याबा टैबलेट को ‘क्रेजी ड्रग’ भी कहा जाता है। भारत में प्रतिबंधित यह मादक पदार्थ मेथामफेटामीन और कैफीन के मिश्रण से बनाया जाता है।
भाषा
प्रचेता नरेश
नरेश

Facebook


