नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस ने नजफगढ़ इलाके से नवीन खाती गिरोह के एक कथित ‘शार्पशूटर’ को गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान सज्जन उर्फ लाला (34) के रूप में हुई है।
सूत्र ने बताया, ‘लाला नजफगढ़ इलाके का निवासी है। हमने उसके पास से एक पिस्तौल और दो गोलियां बरामद की हैं। उसके ठिकाने के बारे में सटीक जानकारी मिलने के बाद उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।’
उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है।
भाषा नोमान नोमान पवनेश
पवनेश