Navjot Kaur Sidhu News Today: पूर्व पीसीसी चीफ की पत्नी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, कहा- प्रदेश अध्यक्ष ने अपने फायदे के लिए पार्टी को बेच दिया

Ads

Navjot Kaur Sidhu News Today: पूर्व पीसीसी चीफ की पत्नी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, कहा- प्रदेश अध्यक्ष ने अपने फायदे के लिए पार्टी को बेच दिया

  •  
  • Publish Date - February 1, 2026 / 09:06 AM IST,
    Updated On - February 1, 2026 / 09:49 AM IST

Navjot Kaur Sidhu News Today: पूर्व पीसीसी चीफ की पत्नी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, कहा- प्रदेश अध्यक्ष ने अपने फायदे के लिए पार्टी को बेच दिया / Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया
  • उन्होंने वडिंग को पंजाब कांग्रेस का अब तक का "सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष" करार दिया
  • "CM की कुर्सी के लिए 500 करोड़" वाले उनके बयान के बाद कांग्रेस ने उन्हें निलंबित कर दिया था

चंडीगढ़:  Navjot Kaur Sidhu News Today कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को घोषणा की कि उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर निशाना साधते हुए उन पर पार्टी संगठन को “नुकसान पहुंचाने” का आरोप भी लगाया। उन्होंने वडिंग को “अब तक का सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष” करार दिया। नवजोत कौर सिद्धू ने पिछले महीने टिप्पणी की थी कि “मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपये देने पड़ते हैं”, जिसे लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। कांग्रेस ने नवजोत के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था।

कांग्रेस को कहा अलविदा

Navjot Kaur Sidhu News Today नवजोत कौर सिद्धू पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी हैं। उन्होंने वडिंग पर पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के साथ समझौता करके तुच्छ लाभ के लिए पार्टी को बेचने का आरोप लगाया। नवजोत ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष। आपने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर कांग्रेस को बर्बाद करके खुद को जेल जाने से बचा लिया। आपने ‘आप’ के साथ मिलीभगत कर तुच्छ लाभ के लिए पार्टी को बेच दिया।”

पीसीसी चीफ पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने आरोप लगाया, “आपने (वडिंग) मेरे लिए निलंबन पत्र तैयार कर रखा था, लेकिन उन लगभग 12 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का क्या, जो नवजोत को नुकसान पहुंचाने के लिए (शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह) मजीठिया के साथ काम करने में व्यस्त थे? और आपने नवजोत को हराने के लिए उन सभी को बड़े पदों से पुरस्कृत किया।” वडिंग पर निशाना साधते हुए नवजोत ने कहा, “मेरे पास आपको बर्बाद करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं, लेकिन मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि मैंने खुद कांग्रेस छोड़ दी है, जहां कोई भी होनहार नेता नजर नहीं आता।”

लोग आपकी रील देखकर मजे ले रहे

नवजोत ने वडिंग पर चुनाव में उनकी हार सुनिश्चित करने के लिए उनकी सीट पर कई उम्मीदवार उतारने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “आपने (भरत भूषण) आशु, (चरणजीत सिंह) चन्नी, (राजिंदर कौर) भट्टल जी, डॉ. (धर्मवीर) गांधी जी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ क्या कार्रवाई की, जिन्होंने खुले तौर पर आपको और आपकी पार्टी को चुनौती दी है?” नवजोत ने कहा, “आप हंसी का पात्र बन चुके हैं और लोग आपकी रील देखकर मजे ले रहे हैं। नवजोत से प्रेम करने वाले कांग्रेस नेताओं का अपमान करना बंद कीजिए। आप पार्टी को जिताने के बजाय उसे बर्बाद करने में ज्यादा व्यस्त हैं। अपनी पार्टी के प्रति ईमानदार न होने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए। आपने काफी नुकसान कर दिया है।”

ये भी पढ़ें

नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस क्यों छोड़ी?

उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राजा वडिंग की कार्यप्रणाली, भ्रष्टाचार के आरोपों और अपने निलंबन के विरोध में पार्टी छोड़ी है। उनका आरोप है कि पार्टी में अब कोई होनहार नेता नहीं बचा है।

राजा वडिंग पर "पार्टी बेचने" का आरोप क्यों लगाया गया?

नवजोत कौर का दावा है कि राजा वडिंग ने पंजाब के मुख्यमंत्री (भगवंत मान) के साथ गुपचुप समझौता किया है ताकि उनके खिलाफ चल रही जांच रुक सके और वे जेल जाने से बच सकें।

"500 करोड़ रुपये" वाला विवाद क्या था?

नवजोत कौर सिद्धू ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि पंजाब में मुख्यमंत्री की कुर्सी पाने के लिए 500 करोड़ रुपये देने पड़ते हैं। इस बयान से कांग्रेस की काफी किरकिरी हुई थी और पार्टी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था।

क्या नवजोत सिंह सिद्धू भी कांग्रेस छोड़ेंगे?

फिलहाल इस्तीफा सिर्फ नवजोत कौर सिद्धू ने दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पत्नी के इस कदम के बाद उनके भविष्य पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

नवजोत कौर सिद्धू ने राजा वडिंग की 'रील्स' पर क्या तंज कसा?

उन्होंने कहा कि राजा वडिंग गंभीरता से राजनीति करने के बजाय सोशल मीडिया पर 'रील्स' बनाने में व्यस्त हैं, जिसे देखकर लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं।