भुवनेश्वर, एक अप्रैल (भाषा) ओडिशा सरकार उच्च शिक्षण संस्थानों में दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायता सामग्री और उपकरण वितरित करेगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत प्रत्येक संस्थान को तीन व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएंगी।
राज्य सरकार ने योजना के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए क्षेत्रीय शिक्षा निदेशकों और उप शिक्षा निदेशकों को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
इस पूरी प्रक्रिया पर उच्च शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा तथा विकलांग व्यक्तियों सशक्तीकरण विभाग संयुक्त रूप नजर रखेंगे।
भाषा
राजकुमार पवनेश
पवनेश