नीलम मीणा होंगी पश्चिम बंगाल की नई मुख्य निर्वाचन अधिकारी

नीलम मीणा होंगी पश्चिम बंगाल की नई मुख्य निर्वाचन अधिकारी

नीलम मीणा होंगी पश्चिम बंगाल की नई मुख्य निर्वाचन अधिकारी
Modified Date: May 25, 2026 / 06:16 pm IST
Published Date: May 25, 2026 6:16 pm IST

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की वरिष्ठ अधिकारी नीलम मीणा को सोमवार को पश्चिम बंगाल की नई मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया।

वह मनोज कुमार अग्रवाल की जगह लेंगी, जिन्हें पिछले दिनों राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था।

निर्वाचन आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा कि पश्चिम बंगाल काडर की 1998 बैच की आईएएस अधिकारी मीणा को सीईओ नियुक्त किया जा रहा है।

इसमें कहा गया कि मीणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर रहते हुए राज्य सरकार का कोई अतिरिक्त प्रभार नहीं संभालेंगी।

राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही अग्रवाल को मुख्य सचिव के रूप में प्रोन्नत किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में अगले सीईओ के चयन के लिए तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के नाम निर्वाचन आयोग को भेजे थे। इसमें नीलम मीणा के अलावा तन्मय चक्रवर्ती और मौमिता गोदारा के नाम थे।

भाषा वैभव दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में