कोटा के छात्रावास में नीट अभ्यर्थी ने आत्महत्या की थी : पुलिस

कोटा के छात्रावास में नीट अभ्यर्थी ने आत्महत्या की थी : पुलिस

कोटा के छात्रावास में नीट अभ्यर्थी ने आत्महत्या की थी : पुलिस
Modified Date: May 3, 2026 / 06:43 pm IST
Published Date: May 3, 2026 6:43 pm IST

कोटा, तीन मई (भाषा) राजस्थान के कोटा स्थित एक छात्रावास की इमारत से गिरने से छात्र की हुई मौत दरअसल आत्महत्या का मामला है और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल से इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने रविवार को यह बात कही।

पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय दीक्षित प्रसाद उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला था और चिकित्सा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कोटा में रहकर कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक, प्रसाद अवसादग्रस्त था और अपनी परीक्षा को लेकर तनाव में था। उसने रविवार को होने वाली परीक्षा से एक दिन पहले शनिवार को लैंडमार्क सिटी स्थित एक इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

इसने बताया कि वह दो साल से नीट की तैयारी कर रहा था और इमारत की चौथी मंजिल पर रहता था।

पुलिस ने शनिवार को शुरू में कहा था कि संभव है कि प्रसाद की इमारत से गलती से गिरने के कारण मौत हुई हो।

कुन्हड़ी थाने के निरीक्षक देवेश भारद्वाज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सीसीटीवी फुटेज और उसके कमरे से बरामद सुसाइड नोट की जांच से पता चला है कि प्रसाद ने छठी मंजिल पर चढ़कर वहां से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा कि जांच में सामने आया कि प्रसाद अवसादग्रस्त और तनावग्रस्त था, क्योंकि उसे लगता था कि वह नीट में सफल नहीं हो पाएगा।

अधिकारी ने बताया कि प्रसाद के माता-पिता रविवार सुबह कोटा पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया।

उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका है और मृत्यु के वास्तविक कारण की जांच के लिए संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा धीरज नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में