NEET 2026 New Exam Date : पेपर लीक कांड के बाद बदला पूरा खेल! 22 लाख उम्मीदवारों को फिर देना होगा NEET, पुराने रजिस्ट्रेशन के साथ अब इस दिन होगी परीक्षा

Ads

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम की नई तारीख घोषित कर दी है। पेपर लीक और अनियमितताओं के चलते रद्द की गई परीक्षा अब 21 जून 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को न तो नया आवेदन करना होगा और न ही कोई अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 10:16 AM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 11:10 AM IST

NEET 2026 New Exam Date / file / IMAGE Credit ; FILE

HIGHLIGHTS
  • NTA ने NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा की तारीख 21 जून 2026 घोषित की।
  • 3 मई को हुई परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई थी।
  • दोबारा परीक्षा के लिए कोई नया आवेदन या अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी।

नई दिल्ली : NEET 2026 New Exam Date  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। 3 मई को आयोजित हुई परीक्षा, जिसे पेपर लीक और अनियमितताओं के चलते रद्द कर दिया गया था, अब 21 जून 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी। सरकार ने परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कड़ा कदम उठाया है।

12 मई को NTA ने रद्द की थी परीक्षा

3 मई को हुई परीक्षा के बाद राजस्थान और अन्य राज्यों से पेपर लीक की खबरें सामने आई थीं। जांच में पाया गया कि व्हाट्सएप पर एक गेस पेपर सर्कुलेट हो रहा था, जिसके कई सवाल असली पेपर से मेल खा रहे थे।Neet Exam New Date छात्रों के भारी विरोध और सीबीआई (CBI) जांच के आदेश के बाद, 12 मई को NTA ने आधिकारिक तौर पर पुरानी परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया था।

नहीं लगेगी कोई अतिरिक्त फीस न ही नया आवेदन

आपकों बता दें की इस परीक्षा की नई तारीख 21 जून 2026 होगी। सब्बि उम्मीदवारों के लिए नए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा के लिए कोई नया आवेदन या अतिरिक्त फीस देने की जरूरत नहीं है। पुराना रजिस्ट्रेशन ही मान्य होगा।लगभग 22 लाख से अधिक उम्मीदवार इस री-एग्जाम (Re-NEET) में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें