Home » Country » NEET-UG results: Rajasthan's Mahesh Kumar tops, MP's Utkarsh Awadhiya ranks second
NEET-UG results: राजस्थान के महेश कुमार ने किया टॉप, MP के उत्कर्ष का दूसरा स्थान, देखें टॉप 5 में शामिल नाम
Ads
NEET-UG results: मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल कुल 22.09 लाख परीक्षार्थियों में से 12.36 लाख से अधिक अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। हालांकि यह संख्या पिछले वर्ष के 13.15 लाख उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से कम है।
नयी दिल्ली: NEET-UG results, राजस्थान के महेश कुमार ने ‘राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक’ (नीट-यूजी) में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया ने दूसरा स्थान हासिल किया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल कुल 22.09 लाख परीक्षार्थियों में से 12.36 लाख से अधिक अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। हालांकि यह संख्या पिछले वर्ष के 13.15 लाख उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से कम है। पिछले वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या भी 23.33 लाख से अधिक थी।
दिल्ली के मृणाल किशोर झा क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर
NEET-UG results , महाराष्ट्र के कृषांग जोशी और दिल्ली के मृणाल किशोर झा क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। लड़कियों में दिल्ली की अविका अग्रवाल शीर्ष पर रहीं और उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया।अधिकतम उत्तीर्ण अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश (1.70 लाख से अधिक) से हैं, इसके बाद महाराष्ट्र (1.25 लाख से अधिक) और राजस्थान (1.19 लाख से अधिक) का स्थान है।
एनटीए हर साल मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट आयोजित करता है। एमबीएसएस कोर्स के लिए कुल 1,08,000 सीटें उपलब्ध हैं जिनमें सरकारी अस्पतालों में लगभग 56,000 और निजी कॉलेजों में लगभग 52,000 सीटें हैं। दंत चिकित्सा, आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी नीट परिणामों का उपयोग किया जाता है।
उत्तर: राजस्थान के महेश कुमार ने NEET-UG 2025 में पहला स्थान हासिल किया है। अन्य टॉपर्स हैं: दूसरा स्थान: उत्कर्ष अवधिया (मध्य प्रदेश) तीसरा स्थान: कृषांग जोशी (महाराष्ट्र) चौथा स्थान: मृणाल किशोर झा (दिल्ली) पाँचवाँ स्थान: अविका अग्रवाल (दिल्ली, लड़कियों में टॉप)
कुल कितने छात्र उत्तीर्ण हुए हैं और यह संख्या पिछले साल की तुलना में कैसी है?
उत्तर: इस साल कुल 12.36 लाख छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि पिछले वर्ष 13.15 लाख छात्र उत्तीर्ण हुए थे। पिछले वर्ष परीक्षा में 23.33 लाख छात्र शामिल हुए थे, जबकि इस साल यह संख्या घटकर 22.09 लाख रह गई।
सबसे अधिक सफल परीक्षार्थी किस राज्य से हैं?
उत्तर: NEET-UG 2025 में सबसे ज्यादा सफल छात्र उत्तर प्रदेश से हैं – 1.70 लाख से अधिक। इसके बाद: महाराष्ट्र: 1.25 लाख से अधिक राजस्थान: 1.19 लाख से अधिक
NEET के जरिए किन-किन कोर्सों में दाखिला मिलता है?
उत्तर: NEET-UG परिणामों के आधार पर निम्नलिखित स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला होता है: MBBS (Allopathic Medicine) BDS (Dental) BAMS (Ayurveda) BUMS (Unani) BSMS (Siddha) BHMS (Homeopathy) (कुछ संस्थानों में)