भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी के कार्यक्रम में बजा नेपाली राष्ट्र्रगान, मंच पर सावधान खड़े रहे कांग्रेस नेता, फिर…
बीच राहुल गांधी की यात्रा के दौरान भारत के राष्ट्रगान के बजाए नेपाल का राष्ट्रगान बजते हुए सुना गया है! Nepal's national anthem
नई दिल्ली: Nepal’s national anthem कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा अभियान के जरिए लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे पैदल यात्रा और जन सभाओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आम जनता से मिल रहे हैं। इस बीच राहुल गांधी की यात्रा के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारत के राष्ट्रगान के बजाए नेपाल का राष्ट्रगान बजते हुए सुनाई दे रहा है।
Read More: पूरे देश में पीएम मोदी से बड़ा कोई चेहरा नहीं, जानें पूर्व मुख्यमंत्री ने क्यों कही ये बात
Nepal’s national anthem वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि मंच पर राहुल गांधी और कई कांग्रेस कार्यकर्ता खड़े हैं। राष्ट्रगीत बजाने की घोषणा राहुल गांधी करते हैं। इसके बाद सभी अन्य कार्यकर्ता भी सावधान की मुद्रा में आ जाता हैं। हालांकि, इसी दौरान गफलत होती है और कुछ और बजने लगता है। कुछ सेकेंड बाद राहुल गांधी इशारा करते हैं और फिर इसे रोका जाता है।
सोशल मीडिया पर वीडिया के आते ही कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। कुछ यूजर्स इसे नेपाल का राष्ट्रगान बता रहे हैं। ‘फैक्ट्स’ नाम के ट्विटर यूजर ने ये वीडियो शेयर करते हुए मजाकिया लहजे में लिखा, ‘ये नेपाल का राष्ट्रगान है। राहुल गांधी दरअसल अखंड भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं।’
https://twitter.com/SmokingLiberals/status/1592946872175726592

Facebook


