नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने के मालखाने में मंगलवार को आग लग गई जिसके बाद दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजकर छह मिनट पर थाने के मालखाने में आग लगने की सूचना मिली।
अधिकारी ने बताया, “ हमने दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा है और आग बुझाने का काम जारी है।”
घटना की अधिक जानकारी का इंतजार है।
भाषा नोमान नोमान मनीषा
मनीषा