नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को 84 वर्ष के हो गए।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनकी दीघार्यु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’
भाषा शफीक खारी
खारी