Summer Vacation Latest Order: कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए नहीं होगी गर्मी की छुट्टियां!.. सरकार ने जारी किया आदेश, इस तारीख से मिलेगा अवकाश

Ads

New Delhi School Summer Vacation Latest Order: दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कीं, कमजोर छात्रों के लिए विशेष रिमेडियल कक्षाएं भी होंगी।

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 07:04 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 07:05 PM IST

New Delhi School Summer Vacation Latest Order || Image- AI Generated

HIGHLIGHTS
  • दिल्ली स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।
  • कमजोर छात्रों के लिए 23 मई तक रिमेडियल कक्षाएं चलेंगी।
  • गणित और विज्ञान विषयों पर विशेष फोकस करने के निर्देश।

नई दिल्ली: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने छात्रों के लिए बड़ी राहत देते हुए सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। शिक्षा निदेशालय (डीओई) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में 11 मई से 30 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। (New Delhi School Summer Vacation Latest Order) हालांकि इस दौरान कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए विशेष रिमेडियल यानी उपचारात्मक कक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी, ताकि कमजोर छात्रों की पढ़ाई में सुधार हो सके और उनके सीखने के स्तर को बेहतर बनाया जा सके।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े.

उपचारात्मक कक्षाओं का होगा आयोजन

शिक्षा विभाग के मुताबिक, रिमेडियल कक्षाएं 11 मई 2026 से 23 मई 2026 तक चलेंगी। विभाग ने बताया कि शिक्षकों के लिए स्कूल आने का समय सुबह 7:20 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा, जबकि छात्रों के लिए कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक संचालित होंगी। डीओई के निर्देशों के अनुसार,सभी पीरियड की अवधि एक घंटे की होगी। कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए मुख्य रूप से गणित और विज्ञान विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हालांकि स्कूल के प्रधानाचार्य यानी हेड ऑफ स्कूल (HoS) जरूरत के अनुसार अन्य विषय भी शामिल कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों के परीक्षा परिणाम, पढ़ाई की जरूरत और शिक्षकों की उपलब्धता को ध्यान में रखा जाएगा। (New Delhi School Summer Vacation Latest Order) कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए किन विषयों की रिमेडियल कक्षाएं होंगी, इसका फैसला भी स्कूल प्रमुख ही करेंगे।

विभाग ने कहा है कि छात्रों की शैक्षणिक जरूरतों के अनुसार विषय तय किए जाएं ताकि उन्हें बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी में मदद मिल सके। शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि पढ़ाई में कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही स्कूल प्रमुखों को छुट्टियों से पहले ही रिमेडियल कक्षाओं का टाइम टेबल तैयार करने और छात्रों व अभिभावकों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए स्कूलों को सभी उपलब्ध संचार माध्यमों का उपयोग करने को कहा गया है।

रिमेडियल कक्षाओं में उपस्थिति अनिवार्य

विभाग की ओर से जारी सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि रिमेडियल कक्षाओं में आने वाले छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही छात्रों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। स्कूलों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि इन कक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों के अभिभावकों से सहमति पत्र या नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लिया जाए। छात्रों की पढ़ाई में सुधार के लिए शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बच्चों पर व्यक्तिगत ध्यान दें और उनकी समस्याओं को समझकर पढ़ाई कराएं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें.

इसके अलावा स्कूलों को लाइब्रेरी खुली रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि छात्र स्व-अध्ययन कर सकें और किताबें जारी करवा सकें। (New Delhi School Summer Vacation Latest Order) गर्मी को देखते हुए स्कूलों को साफ पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर गेस्ट या कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों की सेवाएं ली जा सकती हैं, खासकर उन स्कूलों में जहां नियमित शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। सरकार ने यह भी कहा है कि जिन नियमित शिक्षकों की ड्यूटी रिमेडियल कक्षाओं में लगाई जाएगी, उन्हें सीसीएस लीव नियमों के तहत अर्जित अवकाश दिया जाएगा। वहीं गेस्ट शिक्षकों को तय मानकों के अनुसार भुगतान किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. दिल्ली के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां कब से शुरू होंगी?

उत्तर: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 11 मई 2026 से शुरू होगा।

Q2. रिमेडियल कक्षाएं किन छात्रों के लिए आयोजित होंगी?

उत्तर: कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं के कमजोर छात्रों के लिए विशेष रिमेडियल कक्षाएं आयोजित होंगी।

Q3. रिमेडियल कक्षाओं में किन विषयों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा?

उत्तर: गणित और विज्ञान विषयों पर विशेष ध्यान देकर छात्रों की पढ़ाई मजबूत बनाई जाएगी।