कोरोना इलाज को लेकर नई गाइडलाइन जारी, न जिंक..न विटामिन..बुखार पर केवल पैरासिटामोल का होगा इस्तेमाल, देखें

कोरोना इलाज को लेकर नई गाइडलाइन जारी, न जिंक..न विटामिन..बुखार पर केवल पैरासिटामोल का होगा इस्तेमाल, देखें

कोरोना इलाज को लेकर नई गाइडलाइन जारी, न जिंक..न विटामिन..बुखार पर केवल पैरासिटामोल का होगा इस्तेमाल, देखें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: June 7, 2021 1:21 pm IST

नई दिल्ली। कोरोना के इलाज को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें उन दवाओं को हटाया गया है जो पिछले दिनों डॉक्टर ज्यादातर कोरोना मरीजों के इलाज में दे रहे थे। कोरोना की जो नई गाइडलाइन जारी हुई है उसमें कोई एंटीबायोटिक नहीं लेना, कोई विटामिन या जिंक की गोली नहीं लेनी है, आइवरमेक्टिन का इस्तेमाल नहीं करना है और बुखार आने पर केवल पेरासिटामोल लेना है।

read more: बदला! बड़ी ​बहन ने ही कराया दो नाबालिग बहनों का गैंगरेप, बॉयफ्रेंड …

जो गाइडलाइन जारी हुई है उसमें कई दवाओं को हटा दिया गया जिनको डॉक्टर सामान्य लक्षण पर भी लिख रहे थे। इसमें आइवरमेक्टिन, जिंक, मल्टी विटामिन आदि शामिल है। साथ ही कोरोना मरीजों के लिए 6 मिनट वॉक टेस्ट की बात इस गाइडलाइन में कही गई है।

read more: अब प्राइवेट अस्पतालों में अधिकतम 150 रुपए में लगेगी कोरोना की वैक्स…

रेमडेसिविर के इंजेक्शन को लेकर खास निर्देश जारी किए गए हैं। यह इंजेक्शन केवल हॉस्पिटल में एडमिट गंभीर मरीजों को ही देना है। घर पर जो मरीज हैं उनको इसको लेने के सख्त मनाही है। नई गाइडलाइन में कहा गया है कि मरीजों को बेवजह सीटी स्कैन कराने की जरूरत नहीं है। डॉक्टरों से भी कहा गया है कि वो इस प्रकार की राय न दें।

ऑक्सिजन और स्टेरॉयड का इस्तेमाल सही तरीके से हो। कोरोना की पहली लहर में कोरोना पेशंट्स के लिए कारगर मानी गई प्लाज्मा थैरेपी को केंद्र सरकार ने कोविड ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल से पिछले दिनों हटा दिया। नवंबर तक 80 करोड़ से अधिक लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन, प्रधानमंत्री …

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com