New Rules 1 April 2026: अब टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, आज 1 अप्रैल से रेल टिकट समेत बदल गए इन चीजों के नियम

New Rules 1 April 2026: अब टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, आज 1 अप्रैल से रेल टिकट समेत बदल गए इन चीजों के नियम

New Rules 1 April 2026: अब टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, आज 1 अप्रैल से रेल टिकट समेत बदल गए इन चीजों के नियम

New Rules 1 April 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 1, 2026 / 08:19 am IST
Published Date: April 1, 2026 8:19 am IST
HIGHLIGHTS
  • घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर महंगे हुए
  • ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर नए नियम लागू – रिफंड कम मिलेगा
  • टोल प्लाजा पर कैश ट्रांजेक्शन बंद, FASTag और UPI अनिवार्य

नई दिल्ली: New Rules 1 April 2026 आज से अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है और आज से नए वित्‍त वर्ष की शुरुआत हो गई है। आज से देश में कई प्रकार के नियमों में बदलाव (New Rules) हो गई है, वहीं कई चीजों के दामों में भी बदलाव देखने को मिला है। नए फाइनेंशियल ईयर में कुछ बड़े बदलाव लागू हुए हैं जो आपके खर्च, टैक्स, सफर और सेविंग पर असर डालेंगे। आइए विस्तार से समझते हैं कि आखिर वो कौन से बड़े नियम और बदलाव हैं, जो आपकी मेहनत की कमाई और खर्च करने के तरीके पर सीधा असर डालने वाले हैं।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Price)

New Rules 1 April 2026 वैसे तो हर महीने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिलता है। पिछले महीने अचानक घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ था। लेकिन इस बार देश की जनता को बड़ी राहत मिली है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं वहीं दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में औसनत 218 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद देश में दाम 2200 रुपए प्रति सिलेंडर पहुंच गए हैं।

रेल टिकट कैंसिलेशन के नियम में बदलाव (Rail Ticket Cancellation Rules)

अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, आज से ट्रेन टिकट कैंसिलेशन के नियम में बदलाव हो गया है। यानी अब आपको सफर की प्लानिंग और भी सावधानी से करनी होगी। अब अगर आप ट्रेन छूटने से 8 से 24 घंटे पहले टिकट रद्द कराते हैं, तो सिर्फ 50% रिफंड मिलेगा और 8 घंटे से कम समय रहने पर टिकट कैंसिल करने पर कोई पैसा वापस नहीं मिलेगा।

आज से सभी टोल प्लाजा पर कैश ट्रांजेक्शन पूरी तरह बंद (Cash Transactions Halted at Toll Plazas)

वहीं आज से सड़कों पर टोल प्लाजा का सफर करना और भी महंगा हो गया है। एनएचएआई ने गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए फास्टैग (FASTag) के सालाना पास की कीमत 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दी है। साथ ही आज से टोल प्‍लाजा पर कैश नहीं चलेगा। टोल का भुगतान आपको फास्‍टैग या यूपीआई से करना होगा।

आधार कार्ड को जन्मतिथि के ‘वैध दस्तावेज’ की लिस्ट से हटाया

आपके दस्तावेजों और निवेश की बात करें तो, अब नया पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड को ‘डेट ऑफ बर्थ’ (DOB) का इकलौता सबूत नहीं माना जाएगा। आपको 10वीं का सर्टिफिकेट, पासपोर्ट या जन्म प्रमाण पत्र देना होगा। क्रेडिट स्कोर के मामले में भी अब बैंक हर हफ्ते आपकी रिपोर्ट अपडेट करेंगे, जिससे आपका क्रेडिट स्कोर और भी सटीक दिखेगा।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।