मुख्यमंत्री गहलोत से मिले नवनियुक्त बोर्ड अध्यक्ष

Ads

मुख्यमंत्री गहलोत से मिले नवनियुक्त बोर्ड अध्यक्ष

  •  
  • Publish Date - February 11, 2022 / 10:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

जयपुर, 11 फरवरी (भाषा) हाल ही में राजनीतिक नियुक्ति पाने वाले विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्षों ने शुक्रवार को जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास सूत्रों के अनुसार नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जहां अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री गहलोत का आभार जताया वहीं गहलोत ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार ने बहुप्रतीक्षित राजनीतिक नियुक्तियों की शुरुआत करते हुए बुधवार रात को 44 राज्य स्तरीय आयोग/बोर्ड/निगमों में अध्यक्ष/उपाध्यक्षों नियुक्त करने की घोषणा की जिसके तहत 58 नेताओं को विभिन्न पद दिए गए हैं।

इनमें कम से कम 11 विधायक शामिल हैं। इन पदाधिकारियों की गहलोत से मुलाकात के समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद थे। डोटासरा ने कार्यक्रम की फोटो के साथ ट्वीट किया,‘‘आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री गहलोत के साथ राज्य स्तरीय आयोग, बोर्ड और निगमों में नवनियुक्त पदाधिकारियों से मुलाकात कर बधाई दी एवं राज्य के समग्र विकास में पूर्ण निष्ठा के साथ जन कल्याण का संदेश दिया।’

भाषा पृथ्वी कुंज कुंज बिहारी संतोष

संतोष