एनएचएआई ने ‘भुवनेश्वर कैपिटल रीजन रिंग रोड’ परियोजना के निर्माण के लिए ठेका दिया

Ads

एनएचएआई ने 'भुवनेश्वर कैपिटल रीजन रिंग रोड' परियोजना के निर्माण के लिए ठेका दिया

  •  
  • Publish Date - March 3, 2026 / 10:17 PM IST,
    Updated On - March 3, 2026 / 10:17 PM IST

भुवनेश्वर, तीन मार्च (भाषा) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ओडिशा में ‘भुवनेश्वर बाइपास’ के रूप में बनने वाली छह-लेन की नई ‘‘कैपिटल रीजन रिंग रोड’’ परियोजना के निर्माण के लिए ठेका दिया है और काम शुरू होने के बाद इसे 30 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।

एनएचएआई ने ओडिशा में इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के निर्माण के लिए औपचारिक स्वीकृति पत्र (लेटर ऑफ अवार्ड) जारी कर दिया है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इस परियोजना के तहत हाइब्रिड एन्युटी मोड (एचएएम) के अंतर्गत तीन पैकेज में रामेश्वर से टांगी तक 111 किलोमीटर लंबी रिंग रोड का विकास किया जाएगा।

इसमें कहा गया है कि परियोजना के पैकेज-एक के तहत ओडिशा के रामेश्वर से बिलिपदा तक 40 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले खंड का निर्माण किया जाएगा।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश