आतंकवाद से जुड़े मामले में कश्मीर क्षेत्र के तीन जिलों में कई स्थानों पर एनआईए की छापेमारी

आतंकवाद से जुड़े मामले में कश्मीर क्षेत्र के तीन जिलों में कई स्थानों पर एनआईए की छापेमारी

आतंकवाद से जुड़े मामले में कश्मीर क्षेत्र के तीन जिलों में कई स्थानों पर एनआईए की छापेमारी
Modified Date: July 20, 2023 / 09:34 am IST
Published Date: July 20, 2023 9:34 am IST

श्रीनगर, 20 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि छापेमारी कश्मीर घाटी के बारामूला, पुलवामा और शोपियां जिलों में की गई और इस प्रक्रिया में एनआईए के अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान भी शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी आतंकवाद से संबंधित मामले में संघीय एजेंसी की जांच के तहत की गई।

भाषा सिम्मी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में