एनआईए ने पीएमके नेता की हत्या के मामले में तमिलनाडु में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की

एनआईए ने पीएमके नेता की हत्या के मामले में तमिलनाडु में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की

एनआईए ने पीएमके नेता की हत्या के मामले में तमिलनाडु में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की
Modified Date: August 1, 2024 / 06:50 pm IST
Published Date: August 1, 2024 6:50 pm IST

तंजावुर (तमिलनाडु), एक अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने कुछ साल पहले यहां पीएमके के एक पदाधिकारी की हत्या की जांच के तहत बृहस्पतिवार को तंजावुर और तिरुचिरापल्ली जिलों में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तंजावुर जिले के कुंभकोणम में सुबह से छह स्थानों पर तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान एनआईए के अधिकारियों ने लैपटॉप और मोबाइल जब्त किए।

पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के कुंभकोणम नगर सचिव रामलिंगम की 2019 में कथित तौर पर पीएफआई के सदस्यों और पदाधिकारियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर हमले की साजिश रचने का आरोप है।

इस मामले में प्रतिबंधित संगठन के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

भाषा आशीष देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में