एनआईए ने पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद समेत आठ लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

Ads

एनआईए ने पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद समेत आठ लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 10:32 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 10:32 PM IST

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शनिवार को पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी समेत आठ आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। यह मामला इस साल जनवरी में हरियाणा के अंबाला में बलदेव नगर पुलिस थाने के पार्किंग क्षेत्र में हुए आईईडी कार बम धमाके से जुड़ा है।

एनआईए ने एक बयान में कहा कि पंचकूला की विशेष एनआईए अदालत में दाखिल आरोपपत्र में पाकिस्तानी नागरिक भट्टी के अलावा भारतीय नागरिकों – करमजीत सिंह उर्फ ​​टोनी, आकाश, सौरव उर्फ ​​सोबी, रमन कुमार, सत्यम, सुखदेव सिंह उर्फ ​​सुक्खा और अमरजीत सिंह उर्फ ​​अंबी के नाम शामिल हैं।

आतंकवाद-रोधी एजेंसी ने आरोपियों की भूमिकाओं और भट्टी द्वारा अंबाला में बलदेव नगर थाने पर हमला करने की रची गई उस साजिश का ब्योरा दिया, जिसका मकसद पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर हरियाणा के लोगों के बीच दहशत फैलाना था।

बयान में कहा गया है कि आकाश, भट्टी का भारत में मुख्य गुर्गा था और सह-आरोपियों के साथ मिलकर हमलों का समन्वय करने के लिए जिम्मेदार था।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र