Moradabad Love Couple Suicide in Ramganga River || Image- Rajesh Sahu File
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार दोपहर एक युवक और युवती के रामगंगा नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ने हाथ पकड़कर पुल से नदी में कूद गए। (Moradabad Love Couple Suicide in Ramganga River) घटना के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम दोनों की तलाश में जुटी है। फ़िलहाल अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
जानकारी के अनुसार, युवक दोपहर करीब 2:30 बजे बुलेट बाइक से रामगंगा पुल पहुंचा था। उसके साथ एक युवती भी थी। दोनों ने कुछ देर बातचीत की और फिर एक साथ नदी में छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने चाचा को मोबाइल पर संदेश भेजा, जिसमें लिखा था, “चाचा, मैं मरने जा रहा हूं। मेरी बाइक रामगंगा पुल पर खड़ी है, दूसरी चाबी लेकर आ जाना।” परिजन जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों नदी में कूद चुके थे। पुल पर युवक की बुलेट बाइक खड़ी मिली, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
परिजनों के मुताबिक, युवक ने सुबह घर से 100 रुपये लिए थे। इसके बाद दोपहर में उसने आत्महत्या की बात लिखकर संदेश भेजा। वहीं, जिस कपड़े की दुकान पर वह काम करता था, वहां से भी उसने दोपहर 12 बजे यह कहकर छुट्टी ली थी कि घर में जरूरी काम है, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक का अपने पड़ोस की एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था। लड़की भी अपने घर से लापता बताई जा रही है। आशंका है कि दोनों ने परिवार के विरोध से परेशान होकर यह कदम उठाया। (Moradabad Love Couple Suicide in Ramganga River) हालांकि, पुलिस और दोनों परिवारों ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। गोताखोर मोहम्मद वसीम ने बताया कि नदी में पानी का स्तर काफी ज्यादा है और तेज बहाव के कारण तलाश में मुश्किल आ रही है। पुलिस, पीआरवी और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार दोनों की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मुरादाबाद में प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। दोनों बुलेट से नदी के पुल पर पहुंचे। बुलेट सड़क किनारे खड़ी की। फिर कुछ देर तक आपस में बात करते रहे। इसके बाद एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और नदी में कूद गए।
युवक ने नदी में कूदने से पहले अपने ताऊ के… pic.twitter.com/Tc4kAkEPXS
— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) July 11, 2026
थाना कटघर क्षेत्रान्तर्गत रामगंगा नदी पुल से युवक एवं युवती के नदी में कूदने की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर गोताखोरों एवं पीएसी फ्लड टीम के साथ संयुक्त रूप से सघन तलाश एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।इस सम्बन्ध में #SP_CITY @moradabadpolice की बाइट।#UPPolice pic.twitter.com/1SfkJMejAQ
— MORADABAD POLICE (@moradabadpolice) July 11, 2026
एफएसएसएआई ने स्विगी इंस्टामार्ट को खराब खाद्य उत्पादों की आपूर्ति पर नौ नोटिस भेजे
प्रश्न उठाने वालों से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने अपने शासनकाल में क्या किया : योगी
वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीयों को ले जा रही एक नौका पलट गयी
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अमरनाथ यात्रियों को कैब में छूटी नकदी वापस मिली
केरल सरकार ने वायनाड भूस्खलन के कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की