प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगी निदा खान, देश छोड़ने और पत्थरों से हमले की मिली है धमकी

प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगी निदा खान, देश छोड़ने और पत्थरों से हमले की मिली है धमकी

प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगी निदा खान, देश छोड़ने और पत्थरों से हमले की मिली है धमकी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: July 22, 2018 6:16 am IST

नई दिल्‍ली। तीन तलाक और बहुविवाह के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली निदा खान के मुताबिक उनके खिलाफ फतवा जारी हुआ है, फतवा में कहा गया है कि वो अगर देश नहीं छोड़ी तो उसपर ईंट-पत्‍थरों से हमला किया जाएगा। इस सिलसिले में निदा प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाली है। 

पढ़ें- सेना ने कुलगाम में तीन आतंकियों को पहुंचाया जहन्नुम, शहीद सलीम की हत्या का बदला

इससे पहले यूपी अल्पसंख्यक आयोग की टीम ने दोनों पक्षों के लिखित बयान दर्ज किए हैं। निदा खान को इस्लाम से खारिज करने के फतवे पर आयोग की दो सदस्यीय जांच समिति ने पहुंचकर निदा और उनके खिलाफ फतवा जारी करने वाले पक्ष से बातचीत की। अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य रूमाना सिद्दीकी और कुंवर इकबाल हैदर ने दोनों पक्षों के लिखित बयान दर्ज किए। जांच समिति ने कहा कि यह घटना बेहद संवेदनशील है।

पढ़ें- 50 साल पहले हुए एयर क्रैश में लापता जवान का शव सलामत मिला

इससे धार्मिक, जनभावनाएं जुड़़ी हैं. इसके बावजूद कोई भी व्यक्ति कानून को चुनौती नहीं दे सकता है। निदा ने कहा, ‘ये लोग इस तरह के फतवे जारी करते हैं, जिन पर पाबंदी लगनी चाहिए। मैं इस मुद्दे पर बातचीत के लिए प्रॉपर अपॉइंटमेंट लेकर प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करूंगी।

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में