महिला से लाखों रुपये की ठगी के आरोप में नाइजीरियाई समेत दो गिरफ्तार

Ads

महिला से लाखों रुपये की ठगी के आरोप में नाइजीरियाई समेत दो गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 27, 2023 / 08:26 PM IST,
    Updated On - April 27, 2023 / 08:26 PM IST

जयपुर, 27 अप्रैल (भाषा) राजस्‍थान पुलिस के विशेष कार्य समूह (एसओजी) ने एक महिला को शादी का झांसा देकर छह लाख रुपए से अधिक की ठगी करने के आरोप में नाइजीरिया के एक युवक तथा नगालैंड की एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक अशोक राठौड़ ने बताया कि इस युवक ने खुद को ब्रिटेन में डॉक्टर बताते हुए पीडिता के साथ शादी करने तथा भारत में बड़ा हॉस्पिटल खोलने का झांसा दिया।

राठौड़ ने बताया कि उसे परिवादी से कस्टम विभाग एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी के नाम से कॉल कर 6,49,900 रुपए विभिन्न बैंक खातों में जमा करवा लिए, इस संबंध में एक मामला यहां साइबर क्राइम थाने में दर्ज किया गया था।

एसओजी की टीम ने जांच के बाद इस मामले में दिल्‍ली में रहने वाले नाइजीरियाई मूल के ओबी एलेक्‍स सैम्‍युएल व उसकी दोस्त तथा नागालैंड की रहने वाली हिनोतोली को गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने बताया कि दोनों नयी दिल्‍ली में रह रहे थे। उन्‍होंने बताया कि आरोपियों के कब्‍जे से भारतीय मुद्रा 60,000 रूपये, नेपाली मुद्रा, नाइजीरियाई मुद्रा, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, सिम कार्ड व पैन कार्ड बरामद किये गये है। इनकी जांच की जा रही है।

भाषा पृथ्‍वी कुंज रंजन

रंजन