केरल के पालक्काड जिले में सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत

केरल के पालक्काड जिले में सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत

केरल के पालक्काड जिले में सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: October 6, 2022 9:16 am IST

पालक्काड (केरल), छह अक्टूबर (भाषा) केरल के पालक्काड जिले के वडक्कांचेरि में एक निजी पर्यटक बस और केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस के बीच टक्कर होने से पांच छात्रों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वडक्कांचेरि थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ।

पुलिस ने बताया कि हादसे में करीब 40 लोग घायल भी हुए हैं।

भाषा निहारिका अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में