राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और मौत, 1859 नये मामले

Ads

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और मौत, 1859 नये मामले

  •  
  • Publish Date - November 9, 2020 / 01:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

जयपुर, नौ नवंबर (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को नौ और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1998 तक पहुंच गया, वहीं 1859 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या अब 2,13,169 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और मौत हुई हैं। जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1998 हो गयी। उन्होंने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 386, जोधपुर में 195,अजमेर में 149, बीकानेर में 146, कोटा में 116, भरतपुर में 96 व पाली में 76 व उदयपुर में 75 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,94,629 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही सोमवार को संक्रमण के 1859 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,13,169 हो गयी जिनमें से 16,542 रोगी उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि नये मामलों में जयपुर में 345, जोधपुर में 248, बीकानेर में 198, अलवर में 107, अजमेर में 109, जालौर 81, कोटा में 70 नये संक्रमित शामिल हैं।

भाषा कुंज पृथ्वी

प्रशांत

प्रशांत

शीर्ष 5 समाचार