झारखंड में संक्रमण से नौ और लोगों की मौत, मृतक संख्या 743 हुई

झारखंड में संक्रमण से नौ और लोगों की मौत, मृतक संख्या 743 हुई

झारखंड में संक्रमण से नौ और लोगों की मौत, मृतक संख्या 743 हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: October 4, 2020 6:38 pm IST

रांची, चार अक्टूबर (भाषा) झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और लोगों की मौत हो गयी जिसे मिलाकर राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 743 हो गयी। वहीं संक्रमण के 933 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 87210 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की आज रात जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। राज्य के 87210 संक्रमितों में से 75531 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 10936 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 743 अन्य की मौत हो चुकी है।

भाषा, इन्दु, शोभना

शोभना


लेखक के बारे में