मिजोरम में कोविड-19 के नौ नए मामले आए सामने

मिजोरम में कोविड-19 के नौ नए मामले आए सामने

मिजोरम में कोविड-19 के नौ नए मामले आए सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: December 15, 2020 5:18 am IST

आइजोल, 15 दिसंबर (भाषा) मिजोरम में मंगलवार को कोविड-19 के नौ नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,049 हो गई ।

एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों की पुष्टि रैपिड एंटीजन जांच से हुई है। पांच नए मामले आइजोल जिले में सामने आए हैं जबकि तीन लांगतलाई और एक लुंगलेई जिले के हैं।

एक मरीज में कोविड-19 के लक्षण हैं, जबकि बाकी मरीजों में कोई लक्षण नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 173 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 3,869 मरीज ठीक हो चुके हैं।

मिजोरम में संक्रमण से अब तक सात लोग दम तोड़ चुके हैं।

मिजोरम में अब तक 1,65,763 नमूनों की जांच हुई है। इनमें से सोमवार को 1,146 नमूनों की जांच हुई।

भाषा शुभांशि सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में