Nipah Virus Alert: भारत में निपाह वायरस को लेकर हड़कंप! दो मामले सामने आने के बाद एशियाई देशों में एयरपोर्ट पर बढ़ी स्क्रीनिंग

Nipah Virus Alert: भारत में निपाह वायरस को लेकर हड़कंप! दो मामले सामने आने के बाद एशियाई देशों में एयरपोर्ट पर बढ़ी स्क्रीनिंग

Nipah Virus Alert: भारत में निपाह वायरस को लेकर हड़कंप! दो मामले सामने आने के बाद एशियाई देशों में एयरपोर्ट पर बढ़ी स्क्रीनिंग

Nipah Virus Alert | Photo Credit: IBC24

Modified Date: January 29, 2026 / 09:39 pm IST
Published Date: January 27, 2026 9:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिसंबर 2024 से अब तक पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो ही मामले मिले
  • सभी संपर्कों की पहचान कर निगरानी की गई
  • किसी में लक्षण नहीं पाए गए

नयी दिल्ली: Nipah Virus Alert केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) से प्राप्त रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर से अब तक पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस रोग के केवल दो पुष्ट मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि निपाह वायरस के मामलों के संबंध में मीडिया के कुछ वर्गों में अटकलबाजी और गलत आंकड़े प्रसारित किए जा रहे हैं।

Nipah Virus Alert मंत्रालय ने जनता को सलाह दी कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें और अपुष्ट खबरों को फैलाने से बचें। मंत्रालय ने बताया कि निपाह के दो मामलों की पुष्टि होने के बाद केंद्र ने पश्चिम बंगाल सरकार के साथ घनिष्ठ समन्वय में प्रोटोकॉल के अनुसार त्वरित और व्यापक जन स्वास्थ्य उपाय शुरू किए।

मंत्रालय ने एक बयान में बताया,“पुष्टि किए गए मामलों से जुड़े कुल 196 संपर्कों की पहचान की गई, उनका पता लगाया गया, उन पर नजर रखी गई और उनकी जांच की गई। सभी में कोई लक्षण नहीं पाया गया और उनमें निपाह वायरस का कोई जानकारी सामने नहीं आई।” मंत्रालय ने जोर देकर कहा, “अब तक निपाह वायरस रोग का कोई अतिरिक्त मामला सामने नहीं आया है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी आवश्यक जन स्वास्थ्य उपाय लागू हैं।”

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।