Vande Bharat: BJP का ‘मिशन-27’, ‘हैट्रिक’ के लिए ‘नवीन’ प्रण! राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के नेताओं को दिया जीत मंत्र, क्या नितिन के दौरे से होगा संगठनात्मक कसाव?

Nitin Nabin UP Visit News: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत कार्यकर्ताओं ने मिशन-2027 के चुनावी आगाज की तरह किया

Vande Bharat: BJP का ‘मिशन-27’, ‘हैट्रिक’ के लिए ‘नवीन’ प्रण! राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के नेताओं को दिया जीत मंत्र, क्या नितिन के दौरे से होगा संगठनात्मक कसाव?

Nitin Nabin UP Visit News/Image Credit: Yogi Adityanath

Modified Date: July 4, 2026 / 11:58 pm IST
Published Date: July 4, 2026 11:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन।
  • बीजेपी ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत समारोह की तरह किया।
  • कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन का स्वागत मिशन-2027 के चुनावी आगाज की तरह किया।

Nitin Nabin UP Visit News: नई दिल्ली: भगवा झंडों से सजी सड़कें..फूल बरसाते कार्यकर्ता..रथ पर सवार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और हजारों समर्थकों की भीड़ लखनऊ में बीजेपी ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत सिर्फ समारोह की तरह नहीं, बल्कि मिशन-2027 के चुनावी आगाज की तरह किया। एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक करीब 16 किलोमीटर लंबे रोड शो के जरिए बीजेपी ने संगठन की ताकत दिखाने की कोशिश की। रास्ते भर अलग-अलग सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कहीं पुष्पवर्षा हुई तो कहीं विशाल मालाएं पहनाई गईं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उत्तर प्रदेश का ये पहला बड़ा संगठनात्मक दौरा है। ऐसे में इस दौरे को सिर्फ औपचारिक यात्रा नहीं बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति का शुरुआती खाका माना जा रहा है। दो दिन के प्रवास में नितिन नबीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्रियों, सांसदों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, सभी 98 संगठनात्मक जिलाध्यक्षों और विभिन्न मोर्चों के नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रोडमैप तैयार करेंगे, यानी बूथ से लेकर सरकार तक..पूरे संगठन को जीत का मंत्र देने की कवायद शुरू हो चुकी है।

बीजेपी नेताओं का दावा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का ये दौरा कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगा और संगठन को पहले से ज्यादा मजबूत करेगा। (Nitin Nabin UP Visit News) पार्टी का विश्वास है कि इसी रणनीति के दम पर 2027 में भी बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

हालांकि राजनीतिक गलियारों में इस दौरे के कई और मायने भी निकाले जा रहे हैं। एक तरफ बीजेपी मिशन-2027 की तैयारियों में जुटी है, तो दूसरी तरफ अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला विपक्ष के निशाने पर है। ऐसे समय में संगठन को एकजुट करना और कार्यकर्ताओं में नया संदेश देना बीजेपी नेतृत्व की बड़ी चुनौती भी माना जा रहा है।

Nitin Nabin UP Visit News: अपने 2 दिवसीय दौरे के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन करने भी पहुंचे, लेकिन बड़ा सवाल यही है क्या बजरंगबली के आशीर्वाद और मजबूत संगठन के सहारे बीजेपी राम मंदिर चढ़ावा विवाद से लगे राजनीतिक दाग को पीछे छोड़ते हुए 2027 में उत्तर प्रदेश फतह कर पाएगी?

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.