नितिन नवीन ने भाजपा शासित राज्यों के जल संसाधन मंत्रियों के साथ बैठक की

नितिन नवीन ने भाजपा शासित राज्यों के जल संसाधन मंत्रियों के साथ बैठक की

नितिन नवीन ने भाजपा शासित राज्यों के जल संसाधन मंत्रियों के साथ बैठक की
Modified Date: September 3, 2026 / 12:15 am IST
Published Date: September 3, 2026 12:15 am IST

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने केंद्र के जल जीवन मिशन को लागू करने की रूपरेखा पर चर्चा करने के लिए बुधवार को यहां अपने आवास पर भाजपा शासित सभी राज्यों के जल संसाधन मंत्रियों के साथ बैठक की।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी नवीन के आवास पर भाजपा के ‘जल मंथन – विकसित भारत जल शक्ति कार्यशाला’ में उपस्थित थे।

नवीन के आवास पर आयोजित ‘‘जल मंथन’’ बैठक में शामिल होने वाले राज्य के जल संसाधन मंत्रियों में हरियाणा की श्रुति चौधरी, उत्तराखंड के सतपाल महाराज और दिल्ली के प्रवेश वर्मा शामिल थे।

बैठक के बाद नवीन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज ‘जल मंथन’ कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा शासित राज्यों के जल संसाधन मंत्रियों के साथ अंतर-राज्यीय समन्वय एवं सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान पर एक अत्यंत सार्थक बैठक संपन्न हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश के करोड़ों परिवारों तक ‘नल से जल’ पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है।’’

भाषा शफीक रंजन

रंजन


लेखक के बारे में