माल्या-नीरव मोदी के बाद एक और कारोबारी देश छोड़कर भागा, 5 हजार करोड़ के बैंक फ़्रॉड का है आरोप

माल्या-नीरव मोदी के बाद एक और कारोबारी देश छोड़कर भागा, 5 हजार करोड़ के बैंक फ़्रॉड का है आरोप

माल्या-नीरव मोदी के बाद एक और कारोबारी देश छोड़कर भागा, 5 हजार करोड़ के बैंक फ़्रॉड का है आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: September 24, 2018 8:46 am IST

नई दिल्ली। विजय माल्या और नीरव मोदी के बाद अब एक और कारोबारी के देश छोड़कर भागने की खबर आ रही है। स्टर्लिंग बायोटेक के मालिक नितिन संदेसरा पर 5 हजार करोड़ रुपये का बैंक घोटाला करने का आरोप है। संदेसरा के बारे में पहले खबर थी कि वह दुबई में हैं, लेकिन अब खबर आ रही है कि वह शायद नाइजीरिया भाग गए हैं। ईडी और सीबीआई सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा है कि नितिन, भाई चेतन संदेसरा, भाभी दीप्तिबेन संदेसरा और परिवार के अन्य सदस्य नाइजीरिया में छिपे हुए हैं। भारत का नाइजीरिया के साथ कोई प्रत्यर्पण समझौता नहीं है

एक अधिकारी ने बताया, ‘यह खबर गलत है कि अगस्त के दूसरे सप्ताह में नितिन को दुबई में यूएई अथॉरिटी ने हिरासत में लिया गया था। उन्हें कभी दुबई में हिरासत में नहीं लिया गया था। वे और उनके परिजन उससे काफी पहले नाइजीरिया चले गए होंगे

यह भी पढ़ें : हिन्द महासागर में फंसे कमांडर अभिलाष के लिए किया गया रेस्क्यू आपरेशन सफल

हालांकि, जांच एजेंसियों ने यूएआई अथॉरिटी को संदेसरा की गिरफ्तारी का आवेदन देने का निर्णय लिया है। संदेसरा परिवार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि संदेसरा परिवार भारतीय पासपोर्ट पर नाइजीरिया घूम रहा है या फिर किसी और देश के पासपोर्ट पर

बता दें कि सीबीआई और ईडी ने वडोदरा स्थित स्टर्लिंग बायोटेक के निदेशकों नितिन, चेतन और दीप्ति संदेसरा, राजभूषण ओमप्रकाश दीक्षित, विलास जोशी, चार्टर्ड अकाउंटेंट हेमंत हठी, आंध्र बैंक के पूर्व निदेश अनुप गर्ग और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में