केरल फिल्म निर्माता संघ में कोई मतभेद नहीं: कोषाध्यक्ष

Ads

केरल फिल्म निर्माता संघ में कोई मतभेद नहीं: कोषाध्यक्ष

  •  
  • Publish Date - February 15, 2025 / 08:20 PM IST,
    Updated On - February 15, 2025 / 08:20 PM IST

कोच्चि, 15 फरवरी (भाषा) एक जून से शुरू होने वाली फिल्म हड़ताल को लेकर केरल फिल्म निर्माता संघ ( केएफपीए) में दरार की खबरों के बीच निर्माता लिस्टिन स्टीफन ने शनिवार को संगठन के भीतर मतभेद के दावों को खारिज कर दिया।

केएफपीए के कोषाध्यक्ष लिस्टिन स्टीफन ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ ने फैसला किया है कि फिल्मी सितारों को अपना पारिश्रमिक कम करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘इस बात पर भी सहमति बनी है कि पांच लाख रुपये से अधिक कमाने वाले अभिनेताओं को उनका भुगतान चरणों में मिलेगा।’

स्टीफन ने कहा कि एएमएमए सदस्यों ने जवाब दिया कि वे आम सभा की बैठक बुलाए बिना इस निर्णय पर सहमत नहीं हो सकते।

बैठक के दौरान पारिश्रमिक मुद्दों के अलावा फिल्मों पर अत्यधिक कर बोझ पर भी चर्चा की गई।

भाषा

शुभम माधव

माधव