राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पास दो तेंदुओं को पकड़ा

Ads

राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पास दो तेंदुओं को पकड़ा

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 03:05 PM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 03:05 PM IST

जयपुर, 17 जुलाई (भाषा) वन विभाग ने राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में रणथंभौर टाइगर रिज़र्व के पास आवासीय इलाके से दो तेंदुओं को पकड़कर जंगल में छोड़ा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसके अनुसार फलोदी टोडरा इलाके के पास इन तेंदुओं के बार-बार देखे जाने और उससे स्थानीय लोगों में दहशत के बाद वन विभाग ने चौबीसों घंटे निगरानी रखते हुए इन तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर रखी।

तेंदुओं को बृहस्पतिवार रात पकड़े जाने से पहले कैमरा ट्रैप, फील्ड ट्रैकिंग और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर निगाह रखते हुए इन्हें बृहस्पतिवार रात सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया।

अधिकारियों के अनुसार यह अभियान वैज्ञानिक तरीकों से चलाया गया और साथ ही स्थानीय लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया।

भाषा पृथ्वी वैभव

वैभव

ताजा खबर