कांग्रेस का कोई सदस्य पार्टी के सत्ता में आने के बाद भाजपा में शामिल नहीं होगा, इसकी गारंटी नहीं: विजयन

कांग्रेस का कोई सदस्य पार्टी के सत्ता में आने के बाद भाजपा में शामिल नहीं होगा, इसकी गारंटी नहीं: विजयन

कांग्रेस का कोई सदस्य पार्टी के सत्ता में आने के बाद भाजपा में शामिल नहीं होगा, इसकी गारंटी नहीं: विजयन
Modified Date: March 8, 2024 / 12:56 am IST
Published Date: March 8, 2024 12:56 am IST

कन्नूर (केरल), सात मार्च (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विपक्षी दल के कुछ चर्चित चेहरों के भाजपा में शामिल होने के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या इसकी कोई गारंटी है कि उसके नेता सत्ता में आने पर उसके साथ बने रहेंगे और भाजपा में शामिल नहीं होंगे।

दिवंगत कांग्रेस नेता के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल के भाजपा में शामिल होने के कुछ घंटों बाद विजयन ने यह बात कही।

कन्नूर लोकसभा सीट से वामपंथी उम्मीदवार एम. वी. जयराजन के लिए यहां आयोजित एक चुनाव सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के 11 पूर्व मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री और सैकड़ों वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं।

‘एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2014 से 2021 के बीच 393 कांग्रेस सदस्यों ने पार्टी छोड़ी, जिनमें से 173 सांसद या विधायक थे और सौ से अधिक वरिष्ठ नेता थे।

विजयन ने पूछा, “वास्तव में, 2013 से मार्च 2023 तक 500 से अधिक कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। कांग्रेस में यह स्थिति है। इसलिए, अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो क्या इसकी कोई गारंटी है कि वह कांग्रेस ही बनी रहेगी? क्या कोई इसकी गारंटी दे सकता है?’

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में