अंडमान-निकोबार में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया
अंडमान-निकोबार में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया
पोर्ट ब्लेयर, 27 दिसंबर (भाषा) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 4,912 है।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में आठ और लोग इस बीमारी से उबर गए हैं, जिससे इस द्वीपसमूह में ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,789 हो गई।
अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब 61 मरीजों का इलाज चल रहा, जबकि अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है।
भाषा कृष्ण मानसी
मानसी

Facebook


