अंडमान निकोबार द्वीप समूह में नहीं आया कोविड-19 का कोई नया मामला सामने

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में नहीं आया कोविड-19 का कोई नया मामला सामने

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में नहीं आया कोविड-19 का कोई नया मामला सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: February 13, 2021 10:12 am IST

पोर्ट ब्लेयर, 13 फरवरी (भाषा) अंडमान निकोबार द्वीप समूह में शनिवार को कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान दो मरीज ठीक हुए।

अधिकारी के अनुसार इस केंद्रशासित प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 5,007 हो गई है। इनमें 11 मरीज उपचाररत हैं जबकि 4,934 संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। हालांकि अबतक 62 मरीजों ने जान भी गंवायी।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अबतक 2.4 लाख से अधिक लोगों की कोविड-19 जांच करायी है।

भाषा राजकुमार पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में