पुडुचेरी में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 को कोई नया मामला नहीं

पुडुचेरी में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 को कोई नया मामला नहीं

पुडुचेरी में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 को कोई नया मामला नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: March 22, 2022 12:00 pm IST

पुडुचेरी, 22 मार्च (भाषा) केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस से संक्रमण और मौत का कोई नया मामला नहीं आया है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने मंगलवार को यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि कोविड-19 से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,65,772 है जबकि मृतकों की संख्या 1,962 पर बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान 463 नमूनों की जांच की। उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 11 हो गयी है। बीते 24 घंटे के दौरान दो लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

स्वास्थ्य निदेशक ने बताया कि संक्रमण दर शून्य है जबकि मृत्यु दर और स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.18 प्रतिशत और 98.81 प्रतिशत है। अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 16,16,148 खुराकें दी गयी हैं। इनमें से 9,35,974 पहली खुराक, 6,66,769 दूसरी खुराक और 13,405 बूस्टर खुराक हैं।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में