अंडमान में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं, छह मरीज उपचाराधीन

Ads

अंडमान में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं, छह मरीज उपचाराधीन

  •  
  • Publish Date - November 21, 2021 / 10:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

पोर्ट ब्लेयर, 21 नवंबर (भाषा) अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 से पीड़ित केवल छह मरीज उपचाराधीन हैं। यहां रविवार को संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और संक्रमण के कुल 7,676 मामले हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन में बताया गया कि कुल 7,541 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, वहीं अब तक 129 संक्रमितों की मौत हो गई।

इसके मुताबिक प्रशासन ने 6.24 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच करवाई है और संचयी संक्रमण दर 1.23 फीसदी है।

यहां पर 2.95 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया है जिनमें से 2.38 लाख लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

भाषा

मानसी प्रशांत

प्रशांत