दिल्ली में कोविड की दूसरी लहर की शुरुआत के बाद दूसरी बार किसी की मौत नहीं हुई, 66 मामले आए

दिल्ली में कोविड की दूसरी लहर की शुरुआत के बाद दूसरी बार किसी की मौत नहीं हुई, 66 मामले आए

दिल्ली में कोविड की दूसरी लहर की शुरुआत के बाद दूसरी बार किसी की मौत नहीं हुई, 66 मामले आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: July 24, 2021 8:43 pm IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस की वजह से किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई, जबकि संक्रमण के 66 नए मरीजों की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत है। यह महामारी की दूसरी लहर की शुरुआत के बाद से दूसरी बार है कि शहर में संक्रमण की वजह से एक दिन में किसी की मौत नहीं हुई है। 18 जुलाई को भी शहर में संक्रमण के कारण किसी भी मरीज ने दम नहीं तोड़ा था जबकि 51 मामले आए थे।

इस साल दो मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की वजह से किसी की मौत नहीं हुई थी और संक्रमण के 217 मामले आए थे तथा संक्रमण दर 0.33 फीसदी थी। शहर अप्रैल-मई में कोविड की दूसरी लहर की चपेट में आ गया था।

शुक्रवार को दिल्ली में 58 मामले आए थे तथा एक शख्स की मौत हुई थी तथा संक्रमण दर 0.09 फीसदी थी।

भाषा

नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में