नोएडा : सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी में आग लगी, कोई हताहत नहीं

नोएडा : सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी में आग लगी, कोई हताहत नहीं

नोएडा : सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी में आग लगी, कोई हताहत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: March 11, 2021 9:37 am IST

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 11 मार्च (भाषा) गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में स्थित सोलर पैनल बनाने वाली एक कंपनी में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। दमकल विभाग ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जिले के मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के डी-74 सेक्टर-7 में स्थित सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी में आग लगने की सूचना आज सुबह करीब साज बजे मिली।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही छह दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

उन्होंने बताया कि फिलहाल घटना में लाखों रुपये का माल जलने का अनुमान है।

पुलिस आग लगने के कारण का पता लगा रही है।

भाषा सं. अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में