नोएडा : ऑनलाइन मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साढ़े आठ लाख ठगे

नोएडा : ऑनलाइन मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साढ़े आठ लाख ठगे

नोएडा : ऑनलाइन मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साढ़े आठ लाख ठगे
Modified Date: December 19, 2022 / 11:28 pm IST
Published Date: December 19, 2022 11:28 pm IST

नोएडा (उप्र), 19 दिसंबर (भाषा) जनपद गौतमबुद्ध नगर में एक ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट के माध्यम से मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर अपराधियों ने ग्रेटर नोएडा में रहने वाली एक महिला डॉक्टर से साढ़े आठ लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली।

पीड़िता की शिकायत पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

नोएडा के सेक्टर-36 स्थित साइबर अपराधा थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी में रहने वाली डॉक्टर समीक्षा गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया तथा एक वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे ज्यादा पैसे कमाने की पेशकश की

पीड़िता ने शिकायत में कहा कि साइबर अपराधियों ने अपने जाल में फंसाकर उनसे कई बार में करीब 8,53,460 रूपये ठग लिये।

इस तरह की ठगी के मामले सामने आने के मद्देनजर थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर अपराध थाना पुलिस विभिन्न आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन व स्कूल-कॉलेज के प्रबंधकों की सहायता से जगह-जगह जाकर साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है।

भाषा सं शफीक

शफीक


लेखक के बारे में