नोएडा (उप्र), 19 अगस्त (भाषा) नोएडा में ईकोटेक-तीन थानाक्षेत्र के औद्योगिक बिहार में लकड़ी का सामान बनाने वाली एक फैक्टरी में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई ।
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के प्लाट नंबर- 71 में लकड़ी की डाइयां और अन्य सामान बनाने की फैक्टरी में बुधवार शाम अज्ञात कारण से आग लग गई।
उन्होंने बताया कि दमकल की 10 गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि प्रशीतन कार्य (कूल डाउन की प्रक्रिया) जारी है।
चौबे ने बताया कि अभी जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
उन्होंने कहा कि आग पूरी तरह से बूझने के बाद तलाशी की जायेगी। उन्होंने बताया कि उसके बाद ही आग लगने के कारण और आग से हुए नुकसान का आकलन हो पाएगा।
भाषा सं राजकुमार
राजकुमार