नोएडा : पुलिस ने कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया

Ads

नोएडा : पुलिस ने कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया

  •  
  • Publish Date - May 23, 2021 / 06:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 23 मई (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सवा पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलात्कार, लूटपाट, रंगदारी वसूली सहित विभिन्न धाराओं में 25 मामले दर्ज हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने रविवार को बताया कि थाना फेस-2 पुलिस ने सूचना के आधार पर कुख्यात बदमाश प्रवीण अवाना को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि अवाना के पास से सवा पांच किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि अवाना के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, गुंडा एक्ट, बलात्कार, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, डकैती, हत्या, रंगदारी वसूलने, बलवा, हरिजन उत्पीड़न आदि धाराओं में 25 मामले दर्ज हैं।

पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

भाषा सं अर्पणा

अर्पणा