नोएडा पुलिस ने अलग अलग मामलों में छह लोगों के गिरफ्तार किया

नोएडा पुलिस ने अलग अलग मामलों में छह लोगों के गिरफ्तार किया

नोएडा पुलिस ने अलग अलग मामलों में छह लोगों के गिरफ्तार किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: April 17, 2022 10:31 pm IST

नोएडा, 17 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना बादलपुर पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा हत्या के एक मामले में पुलिस ने चार लोगों को धर दाबोचा है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में रहने वाली 60 वर्षीय महिला की 15 अप्रैल को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी बेटी और दामाद सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त तकिया व अन्य सामान बरामद किया गया है ।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि बीमा की रकम को लेकर महिला की हत्या कर, इसे हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया था।

एक अन्य मामले में पुलिस ने राजू तिवारी उर्फ रिजवान खान तथा संजय तिवारी उर्फ रिंकू उर्फ अकील खान नामक दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने पांच देशी तमंचे, कारतूस, एक मोटरसाइकिल तथा लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात, मूर्ति, माला, इलेक्ट्रॉनिक कांटे, लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन आदि बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।

भाषा सं रंजन

रंजन


लेखक के बारे में