नोएडा पुलिस ने चार कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया
नोएडा पुलिस ने चार कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया
नोएडा (उप्र), 29 अगस्त (भाषा) नोएडा की थाना सेक्टर-20 पुलिस ने चार कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट की दर्जनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने सेक्टर-7 के सी- ब्लॉक के पास जांच के दौरान सुशील बोस, दीपक उर्फ सन्नी, नसीम निवासी त्रिलोकपुरी थाना मयूर विहार फेस-1 दिल्ली और उजैब निवासी दरियागंज, दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके कब्जे से नोएडा के अलग- अलग इलाकों से लूटे गए विभिन्न कंपनियों के 27 मोबाइल फोन व चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चारों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं और उनपर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
भाषा सं नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


