नोएडा: विभिन्न घटनाओं में तीन लोगों की मौत

Ads

नोएडा: विभिन्न घटनाओं में तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 28, 2021 / 03:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

नोएडा (उप्र), 28 जुलाई (भाषा) थाना बिसरख क्षेत्र के सेक्टर-3 में 15 वर्षीय लड़के की ट्रैक्टर से गिरने पर मौत हो गई। वहीं दिल्ली के मयूर विहार का रहने वाला एक व्यक्ति छत से गिर गया। उसे गंभीर हालत में नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के सेक्टर- 3 के पास विकास (15) पुत्र हीरालाल ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहा था, तभी वह उस पर से गिर गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उसे गंभीर चोट आई तथा उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली के मयूर विहार के रहने वाले चांद अली पुत्र मेहर अली अपने घर की छत से नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें नोएडा के सेक्टर 11 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि थाना फेस- 2 क्षेत्र में रहने वाली गगन कुमारी (24 वर्ष) पुत्री प्रवीण की मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं शाहिद मानसी

मानसी