नोएडा : पैसे लौटाने के नाम पर महिला से 93 हजार रुपये की ठगी

नोएडा : पैसे लौटाने के नाम पर महिला से 93 हजार रुपये की ठगी

नोएडा : पैसे लौटाने के नाम पर महिला से 93 हजार रुपये की ठगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: November 25, 2022 4:08 pm IST

नोएडा (उप्र), 25 नवंबर (भाषा) जनपद गौतमबुद्ध नगर में सेक्टर-39 थानाक्षेत्र के सेक्टर-40 में रहने वाली एक महिला के खाते से साइबर ठगों ने 93 हजार रुपए निकाल लिए।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान ने बताया कि सेक्टर-40 में रहने वाली पूनम शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उन्होंने घूमने जाने के लिए एक वेबसाइट के जरिये टिकट बुक करवाया था, जिससे कुछ पैसा उन्हें वापस आना था।

पुलिस के मुताबिक, इसके लिए शर्मा ने वेबसाइट को एक ई-मेल किया, जिसके बाद एक व्यक्ति ने उनको फोन किया तथा अपने आपको कंपनी का प्रतिनिधि बताकर महिला से एक ऐप डाउनलोड करने को कहा ताकि पैसे उनके खाते में भेज दिए जाएं।

बालियान ने बताया कि जैसे ही महिला ने ऐप डाउनलोड किया उनके खाते से साइबर ठगों ने 93 हजार रुपए निकाल लिये।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं शफीक

शफीक


लेखक के बारे में